26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर pm श्री sejas इंग्लिश मीडियम स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित पंकज उरमालिया और अध्यक्षता कमलेश ठाकुर ने कर शिरकत की ।अतिथि आगमन पर अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। पंडित पंकज उर्मालिया ने झंडा रोहण किया तथा कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी को संविधान की जानकारी होनी चाहिए व हमें अपने संविधान के अनुरूप देश धर्म का पालन करना चाहिए। श्री कमलेश ठाकुर ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है हमें इसका अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव गुप्ता, सूरज सिह राजपूत, अजय किशोर साहा, हेमंत चौबे, शलबली चक्रवर्ती, सरिता चन्द्रा जी
व स्कूल स्टाफ तथा बच्चे उपस्थित थे।
Must Read
