नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस ने किया ,बीजेपी कार्यालय का घेराव , पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी

Must Read

नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के धन शोधन आरोप पत्र पर संज्ञान लेने से इनकार करने के बाद, कांग्रेस ने आज गुरुवार को जिला मुख्यालय जगदलपुर में विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
इस दौरान सत्ताधारी भाजपा के संभागीय कार्यालय का घेराव करने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कोशिश को तैनात भारी पुलिस बल ने नाकाम कर दिया। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए यहां सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए था और बड़ी संख्या में बैरिकेड लगाए गए थे।
भाजपा पर हमला बोलते हुए, पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि ‘‘’आज नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब हो गया। लोकतंत्र पर हमले और विपक्ष को दबाने की राजनीति के खिलाफ भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। एजेंसियों का दुरुपयोग कर एक दशक तक हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व की छवि धूमिल करने के बाद अब भाजपा बेनक़ाब हो चुकी है।’’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली रहा है , वह अंग्रेजों से नहीं डरी तो मोदी और बीजेपी से क्या डरेगी।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि , ‘‘नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत के फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मोदी सरकार केन्द्रीय एजेंसियों को विपक्षी आवाज को कुचलने के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को जनता की सेवा करने के लिए मिला है लेकिन वह संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्ष को परेशान करने के लिए कर रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी।

    Latest News

    Hindu Nav Varsh 2026 : गुरु-मंगल की युति में शुरू होगा हिंदू नववर्ष, जानें ‘रौद्र संवत्सर’ का आप पर क्या होगा असर

    नई दिल्ली: भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के अनुसार, साल 2026 का चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष बेहद खास...

    More Articles Like This