Friday, February 20, 2026

धान चोरी मामले में थाना विश्रामपुर पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Must Read
सूरजपुर। दिनांक 18.02.2026 को ग्राम कुम्दा बस्ती निवासी रामबिलास राजवाड़े ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18.02.26 के भोर 4 बजे नया घर से इसका बेटा डिगम्बर अपने साथी मुन्ना पैंकरा के साथ मिलकर 03 क्विटंल धान चोरी करके पल्सर मोटर सायकल से बेचने ले जा रहे थे, गांव वालो के द्वारा हल्ला करने पर दोनों धान को लेकर भाग निकले। दोनों के द्वारा घर का ताला तोड़कर धान चोरी किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 331(4), 305(ए), 112(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
थाना विश्रामपुर पुलिस ने विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी डिगम्बर राजवाडे पिता रामबिलास उम्र 30 वर्ष ग्राम कुम्दा बस्ती एवं मुन्ना पैकरा पिता झन्दु पैकरा उम्र 22 वर्ष फोकटपारा शिवनन्दनपुर थाना विश्रामपुर को पकड़ा। पूछताछ पर बताए कि ताला तोड़कर 2 बार में 8 बोरी धान चोरी किए है। आरोपियों के निशानदेही पर 8 बोरी धान, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 29 ए 1618, ताला तोड़ने में प्रयुक्त सरिया जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी मुन्ना पैंकरा थाना विश्रामपुर क्षेत्र का निगरानी बदमाश है जिसने बताया है कि उक्त पल्सर मोटर सायकल को जयनगर थाना क्षेत्र से चोरी कर उसका उपयोग कर रहा था। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर प्रकाश राठौर, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश तिवारी, सोहर लाल पावले, आरक्षक अजय प्रताप सिंह सक्रिय रहे।
    Latest News

    अपहरण और वसूली की बड़ी साजिश नाकाम बंधक बनाकर पीटे जा रहे थे 2 युवक, पिस्टल के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर। राजधानी रायपुर की आजाद चौक थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण और अवैध वसूली के एक सनसनीखेज...

    More Articles Like This