धान चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार… नशे की लत ने बना दिया चोर, 4 क्विंटल धान बरामद

Must Read

जगदलपुर/नगरनार। थाना नगरनार पुलिस ने धान चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नशापान के लिए पैसे जुटाने हेतु धान चोरी करने की बात कबूल कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 बोरा में भरा 4 क्विंटल धान (कीमत 12,400 रुपए) भी बरामद कर लिया है।

15 दिन से घर में रखा था धान, 7 दिसंबर की रात हुई चोरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मारकेल निवासी जितेंद्र सेठिया ने थाना नगरनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 दिन पहले खेत से धान लाकर सोसायटी में टोकन नहीं मिलने के कारण उन्होंने धान को घर के आंगन में ही डंप कर रखा था। इनमें से 10 बोरे धान खाने-पीने के उपयोग के लिए अलग रखे गए थे।

7 दिसंबर की रात परिवार के साथ खाना खाकर सोने के बाद सुबह उठने पर देखा कि अलग से रखे 10 बोरा धान चोरी हो गए। गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि गांव के ही कुछ युवकों ने चोरी की है।

चारों आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बात कबूल

रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के निर्देश पर निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की खोजबीन की गई।

    Latest News

    Truck Road Accident : NH पर मौत का तांडव खड़े हाइवा से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चालक के उड़े परखच्चे

    Truck Road Accident , बिलासपुर — छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नेशनल हाईवे (NH) पर एक बार फिर रफ्तार...

    More Articles Like This