जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 13,280 रुपए नकद जब्त

Must Read

जांजगीर-चांपा, 07 अक्टूबर 2025। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस ने जुआ पर बड़ी कार्रवाई की है। पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कोसीर में रेड कर पुलिस ने 9 जुआड़ियों को रंगेहाथ पकड़ा।

कार्यवाही के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13,280 रुपए नगद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश केशी, नंदकुमार दिनकर, प्रेम कुमार लहरे, रोशन प्रसाद जांगड़े, मनोज कुमार बंजारे, प्रकाश बांधी, अजय कुमार लहरे, अमित कुमार दिनकर और राजेश दिनकर शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ-सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. रामदुलार साहू, आरक्षक राघवेन्द्र, श्याम सरोज ओग्रे, महेन्द्र राज, चंद्रशेखर कैवर्त, यशवंत पाटले, उमेश दिवाकर, लखेश्वर पाटले, विश्वजीत आदिले और सैनिक अनिल दिनकर सहित थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    Latest News

    होली से पहले अवैध शराब के विरूद्ध सूरजपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

    सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर होली से पहले अवैध शराब पर पुलिस की...

    More Articles Like This