Sunday, February 22, 2026

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से उभरे युवा साइबर एक्सपर्ट अभिषेक गुप्ता, कम उम्र में बनाई राष्ट्रीय पहचान

Must Read

सूरजपुर। अभिषेक गुप्ता आज देश के उन युवा प्रोफेशनल्स में शामिल हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही साइबर सिक्योरिटी, एथिकल हैकिंग और सुरक्षित डिजिटल विकास के क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के सलका गांव में जन्मे अभिषेक तकनीक और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभरते नाम बन चुके हैं।

वर्ष 2006 में जन्मे अभिषेक गुप्ता मात्र 19 वर्ष की आयु में सर्टिफाइड साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट, एथिकल हैकर और एआई डेटा साइंटिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं। साथ ही वे Smartwize Official के संस्थापक भी हैं, जो सुरक्षित डिजिटल ग्रोथ पर केंद्रित एजेंसी है।

साधारण पृष्ठभूमि से साइबर विशेषज्ञ तक का सफर

ग्रामीण परिवेश से आने वाले अभिषेक का सफर सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर सीखने और व्यावहारिक अनुभव से आगे बढ़ने का उदाहरण माना जा रहा है। उन्होंने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित रहने के बजाय वास्तविक मामलों पर काम कर अनुभव हासिल किया।

ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फिशिंग, ब्लैकमेल और डिजिटल पहचान से जुड़े कई मामलों में तकनीकी सहायता देने का अनुभव उन्हें कम उम्र में ही मिला। डिजिटल एविडेंस का विश्लेषण और साइबर अपराधों की तकनीकी जांच में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है।

एथिकल हैकिंग और साइबर जांच में विशेषज्ञता

अभिषेक गुप्ता एथिकल हैकिंग को सुरक्षा का माध्यम मानते हैं। वे वेब और एप्लिकेशन पेनिट्रेशन टेस्टिंग, वल्नरेबिलिटी असेसमेंट, नेटवर्क और सर्वर सिक्योरिटी, अकाउंट टेकओवर रोकथाम तथा सोशल इंजीनियरिंग खतरों की पहचान जैसे क्षेत्रों में काम कर चुके हैं।

साइबर अपराधों की जांच में वे तकनीकी पहलुओं के साथ कानूनी और साक्ष्य आधारित प्रक्रियाओं को भी महत्व देते हैं। उनका फोकस डिजिटल ट्रेल, आईपी और मेटाडेटा विश्लेषण के जरिए अपराध की जड़ तक पहुंचना रहता है।

    Latest News

    Big Statement By Deputy CM Vijay Sharma : “बंदूक छोड़ मुख्यधारा में लौटें नक्सली, सरकार सुनिश्चित करेगी सम्मानजनक पुनर्वास”

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे और नक्सलियों के पुनर्वास...

    More Articles Like This