|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
मिचनार (चित्रकोट)। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिचनार में आयोजित भव्य धर्मसभा में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने सहभागी बनकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर उन्होंने सनातन धर्म प्रचारक पंडित श्री विनायक शर्मा जी के मुखारविंद से निकली आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति रस का अनुभव किया।
धर्मसभा में पंडित श्री विनायक शर्मा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति, श्रद्धा और प्रेरणा की अनुभूति कराई। उनके प्रवचनों से वातावरण भक्ति मय हो गया और श्रद्धालु आत्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठे। कार्यक्रम ने लोगों को आध्यात्मिक शक्ति और आस्था की नई गहराइयों में ले जाकर एक नवीन ऊर्जा प्रदान की।
इस दौरान सांसद महेश कश्यप ने कहा कि, “सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार हमारी संस्कृति और मूल्यों को मजबूती देता है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और आध्यात्मिक उत्थान का मार्ग दिखाते हैं।”