Saturday, February 21, 2026

क्राइस्ट कॉलेज ने मनाया अपना 25 वर्षों का सिल्वर जुबली वार्षिकोत्सव, महापौर संजय पांडे हुए शामिल

Must Read

जगदलपुर। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान क्राइस्ट महाविद्यालय का सिल्वर जुबली (रजत जयंती) वार्षिकोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। पच्चीस वर्षों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक उपलब्धियों की अनुपम यात्रा का उत्सव मनाते हुए महाविद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।
इस गरिमामय अवसर पर महापौर संजय पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना नृत्य के साथ हुई। महाविद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रोफेसर थॉमस पी जे ने अपने संबोधन में महाविद्यालय की पच्चीस वर्षों की प्रेरणादायक यात्रा को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि कैसे सीमित संसाधनों से प्रारंभ हुआ यह संस्थान आज उत्कृष्ट परिणाम, अनुशासन, संस्कार एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है। उन्होंने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों, विश्वविद्यालयीन मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता तथा सामाजिक दायित्वों में सक्रिय भागीदारी का उल्लेख किया।
महाविद्यालय के उप प्राचार्य फादर जोमोन ने जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर में इंग्लिश मीडियम के स्कूल तो बहुत थे मगर, इंग्लिश मीडियम का कॉलेज नहीं होने के कारण बस्तर के बच्चों को सुविधा नहीं मिल पा रही थी इसलिए वर्ष 2001 में क्राइस्ट कॉलेज की स्थापना की गई । उन्होंने बताया कि जब कॉलेज शुरू किया गया तब मात्र 40 छात्र थे , लेकिन वर्तमान में कॉलेज में 900 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं और यह कॉलेज बस्तर के सबसे प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में शामिल है।
उप प्राचार्य ने बताया कि विगत 25 वर्षों में कॉलेज से 12000 से अधिक छात्र पढ़ाई पूरी कर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिसमें ,शासकीय सेवक ,आईटी प्रोफेशनल सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं ।फादर जोमोन ने कहा कि ऐसा इसलिए संभव हो पाया क्योंकि महाविधालय के शैक्षणिक स्टॉफ, पालकों के विश्वास उन्हें प्राप्त हुआ । उन्होंने कहा कि क्राइस्ट कॉलेज आगे भी अपनी सेवाएं बस्तर को देता रहेगा।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार देवशरण तिवारी , एएम आई सी सदस्य पार्षद दंतेश्वरी वार्ड कलवाती कसेर और एम आई सी सदस्य पार्षद संग्राम राणा, राहुल जैन , सैकड़ों विद्यार्थी, अभिभावक, गणमान्य नागरिक, प्रबंधन समिति के सदस्य, शैक्षणिक संकाय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रहा। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
रजत जयंती वर्ष का यह आयोजन न केवल महाविद्यालय की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए बस्तर में शिक्षा का संचार , नई ऊर्जा, संकल्प और प्रेरणा का प्रतीक भी बना।

    Latest News

    CG NEWS : CRPF की 65वीं बटालियन का गरियाबंद में दबदबा ‘बेस्ट ऑपरेशन’ अवार्ड से सम्मानित, एक साल में 28 नक्सलियों का खात्मा

    गुवाहाटी/गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 65वीं बटालियन ने...

    More Articles Like This