Tuesday, February 24, 2026

कोरबा कलेक्टर नहीं हटे, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर आज देंगे धरना

Must Read

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर अपनी ही सरकार के खिलाफ राजधानी रायपुर में शनिवार को धरना देने जा रहे हैं। कंवर कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। शुक्रवार को वे धरना कार्यक्रम के लिए रायपुर पहुंच चुके हैं।

कलेक्टर पर लगाए 14 बिंदुओं के आरोप

पूर्व मंत्री कंवर ने कोरबा कलेक्टर के खिलाफ 14 बिंदुओं में गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार से उन्हें हटाने की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि 4 अक्टूबर तक कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वे राजधानी में धरना देंगे।

शासन ने मांगी जांच रिपोर्ट

इस बीच राज्य शासन ने कंवर की शिकायत पर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से जांच प्रतिवेदन मांगा है। हालांकि संभागायुक्त का कहना है कि उन्हें अब तक शासन की ओर से कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलते ही नियमानुसार जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार शासन ने जांच संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं और रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कंवर सरकार के रवैए से असंतुष्ट

कंवर के करीबी सूत्रों का कहना है कि वे पहले भी गड़बड़ी की जांच के लिए शासन को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से वे इस बार धरने पर बैठने का निर्णय ले चुके हैं। उनके समर्थक भी इस धरने में शामिल हो सकते हैं।

    Latest News

    BREAKING : विमान हादसों से दहला देश’ झारखंड के बाद अब अंडमान के समुद्र में हेलीकॉप्टर क्रैश, बाल-बाल बचे सभी 7 सवार

    पोर्ट ब्लेयर/नई दिल्ली | देश में विमान हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात...

    More Articles Like This