Friday, February 27, 2026

कलेक्टर ने सोनपुर में प्रस्तावित चेक डैम स्थल का किया निरीक्षण -किसान, क्षेत्रवासी व जनप्रतिनिधियों से की चर्चा

Must Read

सूरजपुर/27 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन द्वारा ग्राम सोनपुर, विकासखंड रामानुजनगर में डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) मद से प्रस्तावित चेक डैम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसान, क्षेत्रवासी एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर निर्माण की आवश्यकता, संभावित लाभ एवं तकनीकी पहलुओं के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली।
इसके साथ ही कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चिकित्सकों की उपस्थिति, आयुष्मान कार्ड निर्माण की अद्ययतन स्थिति, आधार सुधार कार्य की स्थिति, स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों की उपलब्धता इत्यादि विषयों पर चर्चा कीं। इसके साथ ही उन्होने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के संबंध में ग्रामवासियों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की आवश्यकताओं और समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर, जनपद पंचायत रामानुजनगर के सीईओ श्री संजय राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    Latest News

    Shankaracharya : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत’ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक; अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित

    प्रयागराज | यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में घिरे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को इलाहाबाद हाईकोर्ट...

    More Articles Like This