Wednesday, January 21, 2026

कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच के पदाधिकारियों का मुख्य अतिथि के गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शपथ ग्रहण…

Must Read

जांजगीर/छत्तीसगढ़

कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच (छ.ग.) पंजीयन क्रमांक का सभी पांचो परिक्षेत्र के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण अथरिया कुर्मी समाज भवन नेताजी चौक जांजगीर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति किशन कश्यप (जिला पंचायत सदस्य), श्री भरत लाल कश्यप, अध्यक्ष प्रदेश क्षत्रिय कन्नौजिया कुर्मी समाज, श्रीमती प्रतिभा देवी कश्यप (अध्यक्ष नगर पंचायत राहोद), श्रीमती शांति घासीराम कश्यप (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़), श्री तुकाराम चंद्रवंशी (युवा उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज), श्रीमती नंदिनी राजवाड़े (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), भोजराम वर्मा, चंदखुरी ,श्री राजकुमार कौशिक उपस्थित थे।
संतोष कुमार कश्यप (कैथा) को पुनः कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच की केंद्रीय समिति का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष श्री अरविंद कश्यप (पोड़ी), श्री घासीराम कश्यप (सिंधुल), महासचिव श्री बुदराम कश्यप (टुंड्री), श्री कमल कश्यपसंरक्षक (बिलासपुर) , श्री संतोष कश्यप संरक्षक (बोरदा), अरविंद कश्यप संरक्षक (जांजगीर), श्री रामकृष्ण कश्यप संरक्षक (सलखन)। उपाध्यक्ष विष्णु कश्यप चोरभट्टी,उपाध्यक्ष विश्वामित्र कश्यप बिलासपुर, उपाध्यक्ष चंद्रकांत कश्यप सर्वा , उपाध्यक्ष खगेंद्र कश्यप कचंदा, उपाध्यक्ष मालिकराम कश्यप कुकदा, उपाध्यक्ष लव कश्यप लक्ष्मण कश्यप सचिव, मनीष सर्वे सह सचिव, गोपी कश्यप कोषाध्यक्ष: योगेश कश्यप सह कोषाध्यक्ष, सलाहकार जितेंद्र कश्यप, सुरेश कश्यप, सुरेश कौशिक,मीडिया प्रभारी दुर्गेश कश्यप, सह मीडिया प्रभारी शिव कश्यप, संगठन मंत्री मिथलेश कश्यप, पंकज कौशिक डोंगा कोहरौद,महामंत्री प्रकाश कश्यप, राम शरण कश्यप, संचार मंत्री दिनेश कश्यप कामता, रामेश्वर कश्यप कुकदा, प्रवक्ता रामगोपाल कश्यप, महेश कश्यप और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इसी तरह से 5 परिक्षेत्रों में मल्दा परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री मनोज कश्यप, सर्वा परिक्षेत्र से देवेन्द्र वर्मा, सलखन परिक्षेत्र से श्री रमेश कश्यप, डोगाकोहरौद परिक्षेत्र से श्री ईश्वर कश्यप, सिलदहा परिक्षेत्र से पंकज वर्मा, जांजगीर नगर अध्यक्ष शिव कश्यप, नवागढ़ नगर अध्यक्ष झाम कश्यप, सक्ती नगर अध्यक्ष संजय कश्यप, राहौद नगर अध्यक्ष दीपक कश्यप टीम सहित सभी 375 पदाधिकारियों का एक साथ शपथ ग्रहण कराया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्री तुकाराम. चंद्रवंशी (युवा उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज) ने समाज में शिक्षा से महत्वपूर्ण बताते हुये, आर्दश समाज स्थापित करने एवं संगठित करने हेतु महत्वपूर्ण उद्बोधन दिया, वही सभा मे एकता मंच छ.ग. ने युवा टीम को बधाई। देते हुये संबोधित किया।

कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष श्री संतोष कश्यप जी ने बताया कि यह मंच रोटी बेटी दण्ड करने के लिये नहीं बना है बल्कि समाज में शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय, कृषि , ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन, प्रतिभावान छात्र छात्राओं प्रतिभाओं का सम्मान करना शासकीय कार्यालयों में किसी भी समस्या को एक जुटता के साथ खड़े होकर सहयोग करना, समाज के उत्थान के लिये हमारा टीम हमेशा तत्पर रहेगा।

    Latest News

    CG Breaking News : मृतक के परिजनों से FIR के बदले रिश्वत मांगने वाला प्रधान आरक्षक सस्पेंड

    दुर्ग। जिले में पुलिस महकमे की छवि को धूमिल करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना...

    More Articles Like This