सूरजपुर/26 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष-2026 आज कक्षा 10वीं, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा सूरजपुर जिले के निर्धारित 72 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई।
जिले में परीक्षा संचालन के लिए कुल परीक्षार्थियों की संख्या 10059 में से 9814 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जबकि 245 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिले एवं विकासखण्ड स्तर पर गठित उड़नदस्ता दल के द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिले के समस्त परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होना पाया गया एवं किसी भी परीक्षा केन्द्र में कोई भी नकल प्रकरण सामने नही आया।
Must Read
