एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया:दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए; टीम की लगातार पांचवीं जीत

Must Read

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। मुकाबला हुलुनबुइर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया। भारत की यह इस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार पांचवीं जीत है। भारत के लिए दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। पाकिस्तान की ओर से अहमद नदीम ने गोल किया।

भारतीय टीम ने इस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी 5 मैच जीते हैं। वहीं पाकिस्तान 5 में से 2 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में भारत के बाद दूसरे नंबर पर है। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं।

 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की पाकिस्तान पर यह 8वीं जीत है। दोनों टीमों के बीच यह 12वां मुकाबला था। इस दौरान पाकिस्तान केवल 2 मैच जीत सका है। वहीं 2 मैच ड्रॉ रहाे हैं।

पाकिस्तान ने तीसरे क्वार्टर में भारत पर लगतार कई अटैक किए। यहां भारत की तरफ से 2 पेनल्टी कॉर्नर में गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने बचाव किया। वहीं एक बार जरमनप्रीत ने बॉल को गोल में जाने से रोका।

भारत को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर 

अब तक 2 पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर चुका भारत को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला। यहां अभिषेक के इंजेक्ट पर हरमनप्रीत ने शॉट लगाया, लेकिन पकिस्तान के फर्स्ट रस्सर ने बचाव किया। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान को काउंटर अटैक पर पेनल्टी कॉर्नर मिला। यहां भारत के जरमनप्रीत सिंह ने बचाव किया।

पाकिस्तानी का खिलाड़ी चोटिल

मैच के 21वें मिनट में पाकिस्तान के अबू महमूद चोटिल हो गए। डिफेंस करते वक्त उनका दाहिना घुटना मुड़ जाने के कारण उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया।

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत को कप्तान हरमनप्रीत ने बढ़त दिला दी। अभिषेक के इंजेक्ट पर हरमनप्रीत ने गोल पोस्ट के सेंटर में शॉट लिया। फिलहाल भारत 2-1 से आगे है।

मैच का पहला क्वार्टर खत्म हो चुका है। भारत और पाकिस्तान का स्कोर 1-1 से बराबरी पर है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट में गोल किया। वहीं मुकाबले का पहला गोल पाकिस्तान की ओर से हुआ। 7वें मिनट में पकिस्तान के अहमद नदीम ने गोल किया।

13वें मिनट में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में कन्वर्ट करके बराबरी की। यहां हरमनप्रीत सिंह ने गोल पोस्ट के राइट कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक करके गोल किया। फिलहाल स्कोर 1-1 से बराबर है।

पहले क्वार्टर के 7वें मिनट में पकिस्तान के अहमद नदीम ने गोल किया। यहां शाहीन ने शॉट खेलते हुए डी के अंदर बॉल डाली थी, जिसे नदीम ने डिफ्लेक्ट करके गोल कर दिया। इसी के साथ पाकिस्तान इस मुकाबले में 1-0 से आगे हो गया है।

भारत-पाकिस्तान मैच का पहला क्वार्टर जारी है। पहले 5 मिनट में स्कोर 0-0 है।

मैच से पहले नेशनल एंथम के लिए दोनों टीमें लाइन-अप हो गई हैं। पहले पाकिस्तान का नेशनल एंथम शुरू किया गया।

अम्माद बट्ट (कप्तान), अब्दुलाह इश्तियाक, सुफयान खान, मोइन शकील, राणा वाहीद अशरफ, हनान शाहिद, जिकरिया हयात, मुहम्मद हमादूद्दीन, अब्दुल रहमान, एजाज अहमद और अबू महमूद।विवेक सागर प्रसाद, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, कृष्ण बहादुर पाठक, अमित रोहिदास, नीलकंठ शर्मा, राजकुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह और गुरजोत सिंह।

भारत और पाकिस्तान के बीच पहला हॉकी मैच 1956 में खेला गया था। दोनों टीमें ओलिंपिक फाइनल में भिड़ी थीं और भारत 1-0 से मुकाबला जीत कर गोल्ड मेडल जीता था। यहीं से दोनों के बीच राइवलरी शुरु हुई। अब तक दोनों टीमें अलग-अलग टूर्नामेंट में 180 बार एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं। इस दौरान भारत पर पाकिस्तान हावी रहा है।

वहीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों का सामना 11 बार हुआ है। इसमें भारत आगे है।

भारत के साथ इस टूर्नामेंट में चीन, कोरिया, जापान, मलेशिया, और पाकिस्तान भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 16 और फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 13 साल पहले 2011 में हुई थी। भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने चार और पाकिस्तान ने तीन बार खिताब जीता है। वहीं 2021 में साउथ कोरिया ने टाइटल जीता था।

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने हाल ही में खत्म हुए पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से मात दी थी। यह इंडियन टीम का ओलिंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल था। टोक्यो ओलिंपिक में भी टीम ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज जीता था।

विवेक सागर प्रसाद (उप कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा, राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, मनप्रीत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन, अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह और गुरजोत सिंह।

अब्दुल रहमान, एजाज अहमद, गजनफर अली, मुहम्मद हमादूद्दीन, जिकरिया हयात, अब्दुलाह इश्तियाक, सुफयान खान, अरशद लियाकत, अबू महमूद, नदीम अहमद, फैजल कादिर, राणा वाहीद अशरफ, सुलमान रज्जाक, रूमन, हनान शाहिद, मोइन शकील, मुनिब-उर-रहमान।

भारत और पाकिस्तान मैच सोनी स्पोर्ट्स 10-1 और 10-1 HD पर ब्रॉडकास्ट होगा। वहीं मैच का लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलीव ऐप और वेबसाइट पर होगा।

 

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This