Friday, February 27, 2026

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम : स्व.सहायता समूह की निरक्षर महिलाओं को साक्षरता से जोड़ने हेतु 02 मार्च तक होगा सघन सर्वे, 22 मार्च को महापरीक्षा

Must Read

सूरजपुर/27 फरवरी 2026/ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वसहायता समूहों की निरक्षर महिला सदस्यों को साक्षरता से जोड़ने के लिए कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश पर उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इसके अंतर्गत 02 मार्च 2026 तक ग्राम स्तर पर सघन सर्वे कराते हुए स्वसहायता समूहों की समस्त निरक्षर महिलाओं की पहचान किए जाने के लिए जिले के जिला परियोजना प्रबंधक के नेतृत्व में सभी विकासखंड के परियोजना प्रबंधकों को जिम्मेदारी दी गई है की समस्त जानकारी विकासखंड परियोजना अधिकारी लेट्रेसी को उपलब्ध कराई जाएगी।
सर्वे के पश्चात चिह्नित निरक्षर महिलाओं को उनके ही ग्राम ,पारा,टोला ,मोहल्ला के उल्लास साक्षरता केंद्रों पर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है इन महिलाओं को भी पठन पाठन में शामिल किया जाएगा। कक्षाओं की गुणवत्ता एवं निरंतरता सुनिश्चित करने हेतु जिला, विकासखंड, संकुल एवं ग्राम स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इन महिलाओं को 22 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले महापरीक्षा अभियान से जोड़ा जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाली महिलाओं को एनआईओएस (एनआईओएस) द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

    Latest News

    Shankaracharya : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत’ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक; अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित

    प्रयागराज | यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में घिरे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को इलाहाबाद हाईकोर्ट...

    More Articles Like This