सक्ती जिला। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा 19 फरवरी 2026 को गश्त के दौरान की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जोंगरा में कमला केंवट (42 वर्ष) अपने घर में महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना मिलते ही आबकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तलाशी के दौरान उसके रहवासी मकान के कमरे से पांच-पांच लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने किया। टीम में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक तथा स्टाफ सदस्य परसराम कहरा, कमलेश और भारती का सराहनीय योगदान रहा।
