आंगनबाड़ी सहायिका पर फर्जीवाड़े का आरोप, महिला ने दी सफाई

Must Read

सक्ति जिले के बरभांठा गांव में आंगनबाड़ी सहायिका संतोषी बंजारे पर फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने के आरोप लगे हैं। लेकिन अब खुद संतोषी बंजारे ने सामने आकर इन आरोपों को झूठा और निराधार बताया है।

संतोषी बंजारे वर्ष 2023 से ग्राम बरभांठा के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि गांव के कुछ लोग पुरानी दुश्मनी और रंजिश के कारण उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

दरअसल, RTI के तहत मांगी गई जानकारी में जैजैपुर क्षेत्र के आस्था कॉन्वेंट पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बोइरडीह ने बताया कि सत्र 2014-15 में संतोषी पिता – गरीब दास” नाम की कोई छात्रा संस्था में दर्ज नहीं थी। इसी जवाब के आधार पर महिला पर फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने का आरोप लगाया गया।

वहीं, संतोषी बंजारे ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मैंने सत्र 2014-15 में आस्था कॉन्वेंट पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बोइरडीह से कक्षा 8वीं की पढ़ाई की थी, और स्कूल द्वारा दिया गया जवाब पूरी तरह गलत है।

मैं प्रशासन से मांग करती हूं कि स्कूल का दाखिल खारिज, एवं उपस्थिति रजिस्टर मंगवाकर जांच की जाए।”

अब संतोषी बंजारे ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
स्कूल प्रबंधन और महिला के बयान में विरोधाभास के बाद मामला अब प्रशासनिक जांच के घेरे में पहुंच गया है। अब देखना होगा कि जांच के बाद सच्चाई क्या सामने आती है

    Latest News

    Gold Price : होली पर सस्ता हुआ सोना, 1.27 लाख के करीब पहुंचा भाव, जानें छत्तीसगढ़ में आज का रेट

    Gold Price , नई दिल्ली — होली के त्योहार से ठीक एक दिन पहले सोने के खरीदारों के लिए...

    More Articles Like This