Friday, February 13, 2026

अटल जी का संपूर्ण जीवन कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणा स्त्रोत – वन मंत्री केदार कश्यप धीरज मेहरा जगदलपुर

Must Read

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की 100 वीं जन्मजयंती पर आज बुधवार को उन्हें याद किया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्व. बाजपेयी के छाया चित्र में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन में प्रकाश डालते हुये कार्यकर्ताओं से उससे प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अजातशत्रु पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी का संपूर्ण जीवन कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राजनीतिक जीवन में जो मापदण्ड स्थापित किये थे, उसे सभी कार्यकर्ताओं को सीखना चाहिये। केदार कश्यप ने कहा कि स्व.बाजपेयी ने ही छत्तीसगढ़ की स्थापना की थी। आज देश सहित प्रदेश में भाजपा की सरकार आसीन है, हम सभी को समवेत रुप से राष्ट्र को आगे बढ़ाने नित दिन कार्य करना है, यही स्व. अटल बिहारी बाजपेयी को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।
कार्यक्रम को बस्तर सांसद महेश कश्यप व भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने भी संबोधित किया व स्व.अटल का स्मरण किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाकांत सिंह, शीलचंद जैन, उप्पल नायडू, दंतेश्वर राव नायडू व धर्मपाल महावर का शाल,श्रीफल भेंट कर वरिष्ठ नेताओं ने सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन आर्येन्द्र आर्य व आभार प्रदर्शन नव निर्वाचित पश्चिमी जगदलपुर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीनिवास राव मद्दी,विद्याशरण तिवारी, लच्छूराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय, महापौर सफीरा साहू, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव,राजेन्द्र बाजपेयी, मनोहर तिवारी, प्रकाश रावल,नरेंद्र पाणिग्रही, दिनेश केजी, बृजेश शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Latest News

    पूर्वी तट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फंकवाल ने किया जगदलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, कहा अयोध्या के तर्ज पर बन रहा है जगदलपुर रेलवे...

    पूर्वी तट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फंकवाल ने आज बस्तर जिले के केके लाइन के अंतर्गत जगदलपुर मंडल का...

    More Articles Like This