जगदलपुर :- युवा नेता आनंद झा ने छत्तीसगढ़ वित्तिय वर्ष बजट 2026 – 27 की सराहना करते हुए इसे भविष्योन्मुखी बताया. उन्होंने कहा कि यह विकसित छत्तीसगढ़ की ओर एक निर्णायक कदम है, जो राज्य की आर्थिक वृद्धि को गति देगा।
बस्तर- सरगुजा के लिए बस सेवा के लिए इस बजट में 10 करोड़ का प्रावधान किया गया. जिसमें बस्तर विकास प्राधिकरण के लिए 75 करोड़, दो एजुकेशनल सिटी की स्थापना के लिए 100 करोड़,अबूझमाड़ और जगरगुंडा में शुरु होगी एजुकेशन सिटी. सरगुजा मैनपाट के विकास के लिए 5 करोड़, नोनी के 18 वर्ष पूरी होने पर 1.50 लाख देंगे.बस्तर और सरगुजा के मेडिकल कॉलेज के लिए 50 -50 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है।
भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य आनंद झा ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किए गए 1 लाख 72 हजार करोड़ रु के राज्य बजट 2026 की मुक्तकंठ से सराहना की है. उन्होंने इस बजट को भविष्योन्मुखी बताते हुए कहा कि यह केवल वित्तीय विवरण नहीं, बल्कि एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य की दिशा में उठाया गया एक निर्णायक कदम है।
श्री झा ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा की गई घोषणाएं छत्तीसगढ़ की आर्थिक वृद्धि की गति को तेज करने वाली हैं. उनके अनुसार, बजट में किए गए प्रावधानों से उद्योगों को विस्तार मिलेगा, जिससे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. श्री झा ने इसे एक ‘जन-केंद्रित’ बजट करार दिया, जो समाज के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
*’आकांक्षाओं को मिलेंगे पंख’*
युवा नेता आनंद झा ने विश्वास जताया कि यह बजट राज्य के आम नागरिकों की आकांक्षाओं को नई उड़ान देगा. उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे (Infrastructure) और तकनीक पर दिया गया जोर आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास की नई कहानियाँ लिखेगा।
*’सबका साथ, सबका विकास का प्रतिबिंब’*
बजट के मूल मंत्र की चर्चा करते हुए आनंद ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के विजन को पूरी तरह चरितार्थ करता है. उन्होंने बजट को संतुलित बताते हुए कहा कि इसमें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के विकास का एक उत्कृष्ट समन्वय दिखता है।
*मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को दी बधाई*
आनंद ने एक ऐतिहासिक और समावेशी बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच इस तरह का सशक्त बजट पेश करना सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति और आर्थिक प्रबंधन की कुशलता को दर्शाता है।
1500 बस्तर फाइटर्स के जवानों भर्ती
इसके अलावा, युवाओं को सीधे रोजगार देने के लिए 1500 बस्तर फाइटर्स के जवानों भर्ती करने का ऐलान किया गया है. यानी इसके तहत सीधे-सीधे युवाओं को रोजगार मिलेगा।
